मकर संक्रांति पर 24 बी पैदल नर्मदा यात्रा 13 जनवरी को
तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
सिलवानी । गुरुवार की शाम को नगर के श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राय के नेतृत्व में पिछले 23 वर्षों से लगातार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिलवानी से मां नर्मदा तट बोरास घाट तक पदयात्रा निकाली जा रही हैं। इस वर्ष 24 बी बार यह विशाल रूप में निकालने हेतु बैठक में तैयारियों को चर्चा एवं सुझाव लिए गए। यह पद यात्रा 13 जनवरी सोमवार को प्रात 10 बजे नगर के विजयासन माता मंदिर में पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ होगी जो लगभग 36 किलोमीटर दूरी तय कर पैदल यात्रा कर उदयपुरा होते हुए देर रात बोरास नर्मदा तट पहुंचेगी। और रात्रि विश्राम के बाद 14 जनवरी मंगलवार को प्रात: नर्मदा स्नान कर मां नर्मदा के पवित्र जल से प्रात शिव अभिषेक, मां नर्मदा पूजन, अभिषेक, नर्मदा तट की साफ सफाई, कन्याभोज, विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।।
बैठक में पंडित संजय शास्त्री, मोहन साहू, प्रदीप कुशवाहा, राजकुमार साहू, गजेन्द्र गुप्ता, अजमेर यादव, रिंकू श्रीवास्तव, नेतराम धाकड़, मदन राय, आदित्य रामशरण, श्रीकांत शर्मा, गोविन्द सोनी, विजय यादव, पप्पू सोनी, राहुल नामदेव, देवेन्द्र साहू, अनुराग राय, अनिकेत पोरिया, जालम रैकवार, नर्वदा जाटव, पप्पू जाटव, अंकित राय, दिनेश यादव, राधेश्याम साहू, श्रीकांत सेन, मोतीलाल राय, अर्पित राय, राहुल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

