चौरसिया समाज का अखिल भारतीय परिचय एवं सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन 10 और 11 मई को सागर में

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली व चौरसिया समाज सागर के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 10, 11 मई 2025 को अखिल भारतीय स्तर का चौरसिया समाज सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी विवाह योग्य लड़का लड़कियों के मंचीय परिचय बायोडाटा एवं संबंध तय होने पर 11 मई को आयोजित चौरसिया समाज सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मे विवाह सम्पन्न किये जावेगे। सभी संबंधित स्वजनों से सम्मेलन समिति अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया पहलवान व सागर समिति ने आग्रह किया है कि वह सम्मेलन की उपयोगिता उपादेयता व उद्देश्य पूर्ण तरीके से उत्साह उमंग के साथ सम्मेलन में सम्मिलित होकर अपने-अपने बच्चों के मंच के माध्यम से परिचय कराये जिससे वैवाहिक संबंध बनाने में सुविधा और सहयोग मिल सके बच्चों के शादी संबंध बनाने हेतु प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विवाह योग्य लड़का लड़कियों की फोटो बायोडाटा विज्ञापन आदि हेतु सामाजिक वार्षिक पत्रिका सागर संगम का भी प्रकाशन किया जा रहा है जिसमे युवक युवतियो के अखिल भारतीय स्तर के बायोडाटा इसमे मिलेगे, वरिष्ठ समाज सेवी अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली मप्र के प्रांतीय संगठन मंत्री कुंदनलाल चौरसिया ने गौरझामर, देवरी, पीपरवानी, बरकौटी, रहली, गढाकोटा, बलेह, सहजपुर, छपरा, नन्ही देवरी, बिलहरा, बरमान आदि सभी बुंदेलखंड महाकौशल क्षेत्र मे निवासरत चौरसिया बन्धुओ से आग्रह किया है की वह सागर मे आयोजित होने वाले चौरसिया समाज के सामाजिक महाकुम्भ मे सम्मिलित होकर इसे सफल बनायें।



