आलोक संघ एवं लोधी, लोधा समाज ने किया 300 प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान

आलोक संघ की जिला/ब्लॉक कार्यकारिणी का हुआ गठन
गैरतगंज । रविवार 8 जून 2025 को जैन धर्मशाला गैरतगंज में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं आलोक कार्यकारिणी के गठन में अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध अधिकारी कर्मचारी संघ जिला रायसेन द्वारा जिले भर के 300 से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया, साथ ही तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आलोक संघ रायसेन की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का गठन भी किया गया
आलोक संघ के प्रदेश महासचिव रघुवीरसिंह भदौरिया ने बताया कि इसमें वर्ष 2024 – 25 में कक्षा 10वी/12 वी जिले की मैरिट सूची में स्थान पाने वाले सर्व समाज के बच्चे, नवोदय परीक्षा में चयनित सर्व समाज के बच्चों सहित लोधी समाज के दो वर्षों के कक्षा 10वी/12वी में 70% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियो सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षा नीट, एसएससी, जेईई, व अन्य परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों, स्टेट एवं नेशनल स्तर पर मेडल जीतने वाले कबड्डी, ताइक्वांडो एवं अन्य खिलाड़ियों सहित लगभग 300 बच्चों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया |
साथ ही जिले भर में आलोक संघ एवं छूलो आसमान किसने रोका है की डायरेक्टर साक्षी / लोकेश लिल्हारे (कमिश्नर जीएसटी म.प्र.) के मार्गदर्शन में संचालित निःशुल्क नवोदय कोचिंग क्लास चलाने वाले प्रभारी/शिक्षक व अन्य क्षेत्र में सामाजिक सहयोग करने वाले समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, नवलियुक्त /सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारीयों, के साथ जिले एवं प्रदेश से शामिल आलोक एवं महासभा के पदाधिकारीगणों, पालकों को भी सम्मानित किया गया |
सम्मान सामग्री में बच्चों को मेडल, ट्रॉफी, स्कूल बैग, पेन, डायरी, प्रशस्ति पत्र, शाल एवं अन्य सामग्री से सम्मानित किया गया |
इसके पूर्व मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन, प्रदेश अध्यक्ष लोधी, लोधा, लोध महासभा, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री म.प्. शासन सांची विधायक डॉक्टर प्रभुराम चौधरी, डॉ विजय बरैया लोधी, अध्यक्ष राष्ट्रीय परामर्श दात्री समिति, अध्यक्षता कर रहे आलोक के प्रदेश अध्यक्ष इजी. आर.एस लोधी, मुख्य मार्गदर्शक आलोक मध्य प्रदेश हुकमसिंह भदौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष बेगमगंज संदीप लोधी, जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष जिनेश जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, प्रदेश संयोजक महिला फाऊंडेशन आलोक कामिनी राजपूत, प्रदेश महासभा महिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक महिला फाऊंडेशन आलोक योगिता लोधी, प्रदेश संयोजक महिला फाऊंडेशन आलोक कामिनी राजपूत, प्रदेश महासचिव प्रीतम सिंह लोधी , प्रदेश कोषाध्यक्ष हरिसिंह वर्मा, आलोक प्रमोटर मध्य प्रदेश डॉ. दिलीप राजपूत, राष्ट्रीय सचिव महासभा रामबाबू लोधी,प्रदेश महामंत्री वर्षा लोधी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर भगवानसिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष देवरी सुनील लोधी, मंडल अध्यक्ष कुण्डाली- बम्होरी हरनामसिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष देवनगर वीरसिंह लोधी, मंडल अध्यक्ष गैरतगंज संजय जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंजू भैया लोधी, प्रदेश सचिव युवा भोपालसिंह लोधी, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष आलोक संधीर सिंह लोधी, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष राम लखन लोधी, सहित उपस्थित पदाधिकारियों ने वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया |
बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए |
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जालम सिंह पटेल ने कहां की आलोक संघ समाज के बच्चों के साथ अन्य समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान कर बच्चों को गढ़ने एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य कर रहा है उन्होंने वीरांगना महारानी अवंतीबाई एवं राजा हिरदेश शाह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां की यह शिक्षित समाज इन महापुरुषों की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जो सराहनीय है |
विशिष्ट अतिथि सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने आलोक संघ एवं लोधी समाज के इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हम सभी को भी ऐसे कार्य का अनुसरण करना चाहिए जो इस मंच के माध्यम से समाज एवं अन्य समाज के बच्चों को पुरस्कृत कर एक बेहतर दिशा दे रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य के लिए सभी समाजों को आगे आकर कार्य करना चाहिए जिससे अधिक से अधिक बच्चों को आगे बढ़ने की, प्रेरणा मिल सके, उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए आलोक संघ को आत्मीय शुभकामनाएं एवं बधाई दी |
अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष आलोक संघ आरएस लोधी ने आलोक द्वारा चलाए जा रहे समस्त शैक्षिक एवं सामाजिक कार्यों को विस्तार से बतलाया, उन्होनें कहा कि यह शैक्षिक एवं सेवा कार्य मुख्य मार्गदर्शक आलोक लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में अनेक राज्यों में आलोक संघ द्वारा चलाए जा रहे हैं, इसके बेहतर परिणाम स्वरूप आज का सफल कार्यक्रम है |
कार्यक्रम में योगिता लोधी एवं कामिनी राजपूत ने आलोक महिला फाऊंडेशन के विस्तार की बात कही, राष्ट्रीय परामर्शदात्री अध्यक्ष डॉ विजय वरैया लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यकारी महिला अध्यक्ष कमलेश वर्मा, आलोक प्रमोटर मध्य प्रदेश डॉक्टर दिलीप राजपूत सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया |
आलोक संघ की राज्य निर्वाचन समिति के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष आरएस लोधी ने रायसेन जिले की आलोक संघ की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के निष्पक्ष गठन हेतु निर्वाचन समिति का गठन किया गया, निर्वाचन समिति में पर्यवेक्षक कामिनी राजपूत प्रदेश संयोजक, प्रभारी योगिता लोधी जिलाध्यक्ष सीहोर, सह प्रभारी नारायणसिंह लोधी सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, कैलाशसिंह लोधी जिलाध्यक्ष विदिशा, राजकुमार लोधी जिलाध्यक्ष सागर, उमाशंकर नरवरिया जिलाध्यक्ष भोपाल, डॉ जयसिंह नरवरिया पूर्व जिलाध्यक्ष विदिशा, पूरनसिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बासौदा, प्रतापसिंह लोधी जिला कार्यालय महासचिव विदिशा के मार्गदर्शन में आलोक की जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी का विधिवत गठन सम्पन्न हुआ | जिसमें लोकतांत्रिक प्रक्रिया से लखन सिंह पवैया जिला अध्यक्ष, खिलान सिंह लोधी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नागेंद्रसिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष, चैनसिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष सिलवानी, लीला किशन लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बाड़ी, महेंद्र लोधी ब्लॉक अध्यक्ष बेगमगंज, खेमचंद लोधी ब्लॉक अध्यक्ष औबेदुल्लागंज, तोरन सिंह लोधी ब्लॉक अध्यक्ष गैरतगंज चुने गए, समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष इंजी आर एस लोधी जी द्वारा नियुक्ति पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर हरमाला से स्वागत कर बधाई दी|
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह भदौरिया एवं कामिनी राजपूत प्रदेश संयोजक महिला फाऊंडेशन आलोक संघ ने किया, आभार जिला अध्यक्ष संधीर सिंह लोधी ने व्यक्त किया |
कार्यक्रम में आलोक संघ एवं महासभा के जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी सहित प्रमुख रूप से लखन सिंह पवैया जिला अध्यक्ष नवोदय जागृति अभियान, यशपाल सिंह लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, गोकुल प्रसाद लोधी प्रदेश महामंत्री, सुनील लोधी प्रदेश उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, जिला महामंत्री सियानंद लोधी, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष रामलखन लोधी, हरनामसिंह लोधी, साहबसिंह लोधी, हरिसिंह लोधी, चैनसिंह लोधी, रामकुमार पटेल, हरिओम पटेल, लक्ष्मणसिंह, सुप्यारसिंह, भगवानसिंह, गैरतगंज ब्लॉक अध्यक्ष खिलानसिंह लोधी, भैरोंसिंह लोधी, राधेलाल लोधी, रामस्वरूप लोधी, मुकेश लोधी, वीरसिंह लोधी, बृजेश लोधी, बेगमगंज से लोकेंद्र कुमार लोधी, दिनेश लोधी, यशवंतसिंह लोधी, देवी सिंह लोधी, बाड़ी बरेली से ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम सिंह लोधी, हृदेश लोधी, सनमान सिंह उइके, जगदीश शाक्या, सांची ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश लोधी, मनोज लोधी, कल्याण सिंह लोधी, विक्रमसिंह लोधी, धीरज लोधी, निलेश लोधी, शंकरसिंह लोधी, पन्नालाल लोधी, दौलत लोधी, डॉक्टर टीकाराम लोधी, औबेदुल्लागंज ब्लॉक अध्यक्ष ओपी वर्मा, डीडी राजपूत, मोहन सिंह राजपूत, प्रेमनारायण राजपूत, उदयपुरा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश लोधी, दुर्गा लोधी सहित अनेक समाज बंधु, मातृशक्ति एवं सैकड़ो प्रतिभाशाली बच्चे शामिल हुए |



