मध्य प्रदेश
नगर मे अब नहीं आएगी हरियाली, सड़क के बीच बन रहे सीमेंट का डिबाईडर

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । सड़क चौड़ीकरण के नाम पर नगर में सैकड़ों पेड़ों को काट दिया गया जिससे कुछ ही दिनों में जनता को पेड़ों का महत्त्व और गर्मी का एहसास हो गया पर लोगों को उम्मीद थी की सड़क निर्माण के बाद बीच में डिबाईडर और सड़क किनारे मे फिर पेड़ लगाए जाएगी पर जनता की इस उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है क्योंकि सड़क निर्माण कंपनी सड़क किनारों पर सीमेंट और बीच में सीमेंट के डिबाइडर बनाया जा रहा है जिस कारण अभी तो क्या भविष्य मे भी पेड़ नहीं लगा पाएंगे जिससे पर्यावरण प्रेमियों मे बहुत नाराजगी हैं। उनकी मांग है कि सड़क के बीच में सीमेंट की डिबाइडर जगह पेड़ लगाने का काम किया जाए।



