मध्य प्रदेशराजनीति

आनंद मिश्रा ढीमरखेड़ा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बने

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र ( जीतू ) पटवारी व प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन पर आनंद मिश्रा को ढीमरखेड़ा ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
नवनियुक्त पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप कार्य करेंगे । उनसे यह अपेक्षा की गई है कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन का पालन करते हुए ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।ढीमरखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता रही है । आनंद मिश्रा की नियुक्ति पर उमरियापान, सिलौड़ी और ढीमरखेड़ा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button