आधार कार्ड पंजीयन शिविर के नाम पर जनता से हो रहा धोखा

15 दिन के शिविर में अभी तक सिर्फ 3 या 4 दिन चालू रहा शिविर
जनता और छात्र छात्राओं को हो रही परेशानी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कलेक्टर के निर्देश पर छात्र छात्राओं और आम जनता के लिए 12 दिसंबर से 24 दिसंबर तक उप तहसील भवन में आधार कार्ड पंजीयन शिविर चलना था परन्तु अभी तक सिर्फ 2 या 3 दिनों तक ही आधार कार्ड पंजीयन शिविर चालू रहा है ।
जनता रोज रोज आ रही है मगर भटने के आलावा कुछ नही हो रहा है ।
छात्र छात्राओं पढ़ाई बंद कर रोज आधार कार्ड पंजीयन शिविर में लाइन लगा रहे है परंतु कुछ भी कार्य नही होने से जनता परेशान हो रही है ।
जनता के साथ शासन प्रशासन धोखा कर रहा है लोगों अपना काम बंद कर आधार कार्ड पंजीयन शिविर में आ रहे है । परंतु आधार कार्ड पंजीयन नही होने से निराश हो रही है ।
लोगो ने नायब तहसीलदार और एसडीएम से भी शिकायत किया परन्तु कोई भी करवाई नही होने से निराश हो रही है ।
आधार कार्ड पंजीयन आपरेटर अपनी मनमर्जी से दोपहर 3 बजे आते है । जिसके कारण छात्रा को अपने घर वापस होने के कारण आधार कार्ड पंजीयन शिविर का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।
आम जनता से प्रशासन से निर्धारित समय पर आधार कार्ड पंजीयन शिविर चालू करने की मांग किया है ।



