मध्य प्रदेश

प्रवेश काबरा के नगर आगमन पर हुआ स्वागत

सिलवानी । रविवार को क्षेत्र प्रसिद्ध सोजनीधाम श्री हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन कार्यक्रम में निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रवेश काबरा का नगर के समाजसेवियो एवं प्रेस क्लव के सदस्यो ने तिलक एवं फूल माला पहना कर स्वागत किया ।
प्रवेश कावरा प्रतीक कावरा अधिवक्ता के अनुज भ्राता है, जिनका हाल ही सिविल जज के लिए चयन हुआ है । नगर में प्रथम आगमन पर उनके शुभचिंतकों ने फूल मलाओ से उनका स्वागत किया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी।
प्रेस क्लव के अध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता, महेन्द्र यादव, दिनेश चौरसिया, आरके मेडिकल संचालक जितेन्द्र रघुवंशी, रिंकू श्रीवास्तव, शुभम साहू, फेज खान, फहीम मंसूरी, अनिल रजौरिया, पुष्पेंद्र नामदेव, देव रघुवंशी, केदार रघुवंशी, शिवकुमार रघुवंशी, ओम लेव राजू श्रीवास्तव, हीरालाल साहू, प्रदीप रैकवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वह नगर के अधिवक्ता आदित्य रामशरण के निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ भोपाल से डॉ. मनीष यादव, डॉ. ममलेश यादव, एडवोकेट प्रतीक काबरा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button