सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
सिलवानी। स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी मैं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी एवं अभिभावकों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ववलन एवं वंदना प्रार्थना कर भैया बहिनों को वार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाया गया। जिसमें कक्षा अरुण में बहिन वेदश्री सोनी एवं भैया सूर्यांश अहिरवार ने 98% प्रतिशत अंक कक्षा उदय में भैया अर्हम जैन 98.2% कक्षा प्रभात में आस्था अग्रवाल 95.5% कक्षा प्रथम में बहिन सुप्रिया शर्मा 93.3% कक्षा द्वितीय में भैया पवन आदिवासी 92% कक्षा तृतीय में चित्रांश मेहरा 91.5% कक्षा चतुर्थ में बहिन ऋषिका धुर्वे 93.25% कक्षा पंचम में बहिन हरिप्रिया लोधी 88% कक्षा षष्ठम् में भूमि गौर 92.33 कक्षा सप्तम में कनक मेहरा 88% कक्षा अष्टम में बहन वैदेही नेमा 91.8% कक्षा नवम में अजय तेकाम एवं पूजा लोधी 90.60% कक्षा एकादश में बहिन पलक भार्गव 93.6 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भैया बहनों को स्मृति चिन्ह दिए गए और विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त आचार्य परिवार ने भैया बहनों को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।


