मध्य प्रदेश

सियरमऊ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव संपन्न

सिलवानी। ग्राम सियरमऊ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।
आयोजित समारोह में धर्मेन्द्र गुर्जर, प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर ग्रामोदय विद्यालय प्रकल्प गोविंद नगर ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में संस्कारयुक्त शिक्षा अत्यंत आवश्यक है, जिसे सरस्वती शिशु मंदिर बखूबी निभा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री संदीप शर्मा, पप्पू ठाकुर, भाजपा नेता विभोर नायक, प्रदीप कुशवाहा, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे, सर्वेश खरे, विक्रम शाह, मदन राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं, जिनकी सभी अतिथियों ने सराहना की।

Related Articles

Back to top button