धार्मिकमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय हुई बैठक वाहन रैली निकाली

बांग्लादेश में घटित अमानवीय घटनाओं के विरोध में पुतला
सिलवानी। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक श्री कांठिया मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सिलवानी में हुई रायसेन जिला स्तरीय बैठक में प्रांत महामंत्री संजीव पटेरिया विभाग अध्यक्ष गोलू मालवीय, विभाग मंत्री संजय खरे एवं अरविंद खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई, जिसमें राजेश रघुवंशी को तहसील अध्यक्ष, कमल राजपूत को तहसील सुरक्षा प्रमुख एवं गौरव तिवारी को सिलवानी नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही तहसील बेगमगंज एवं तहसील सिलवानी के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। बैठक के उपरांत कांठिया मंदिर धाम से बजरंग चौराहा तक संगठन के पदाधिकारी और युवाओं द्वारा वाहन रैली निकाली गई। इसके पश्चात बजरंग चौराहा पर बांग्लादेश में घटित अमानवीय घटनाओं के विरोध में राष्ट्रीय बजरंग दल की मुख्य कार्यकारिणी द्वारा बांग्लादेश में हुई घटना को लेकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मिहीलाल लोधी, जिला महासचिव हर्ष सिंह, सोनू पवन, आदर्श, नर्मदा, आजाद, बीरेंद्र लोधी, नीलेश राजगढ़, जितेंद्र, शीतल, देवू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button