बिजली की आंख मिचौली के साथ चल रहा लो-हाई वोल्टेज का खेल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
अजबधाम। फतेहपुर सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले लोग हर मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से ग्रामीण अंचल के लोग परेशान त्रस्त है। ठंड हो या गर्मी के मौसम में प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। किसान व आटा चक्की संचालक प्रकाश विश्वकर्मा, आशीष साहू, कलू विश्वकर्मा, आलम खान, राजू राजपाली, बल्लू रजक का कहना है कि रात के समय भी खेत पर अंधेरे में परेशान सिंचाई भी करनी पड़ती खाद से हम सभी परेशान है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली वह अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम कर रही है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में 15 से 20 बार बिजली गुल होना आम बात है। बिजली की आंख मिचौली से छोटे-छोटे बच्चे काफी परेशान दिखते है, खेत में कब बिजली आएगी और कब कटेगी इसका कोई समय सारणी नहीं है। बिजली कटौती गांव में बना हुआ पावर हाउस से लोगों का जीना हराम हो गया है, बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है फतेहपुर सब स्टेशन में पदस्थ लाइनमैन का हाल भी बिजली की आंख मिचौली जैसा ही है कब आता है और कब चला जाता है किसी को कुछ पता ही नहीं चलता फतेहपुर विद्युत सब स्टेशन के लोगों को बिजली की आंख मिचौली तो आम बात है। उपभोक्ताओं को बिजली के कम वोल्टेज तो कभी हाई वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण विनोद तिवारी, राकेश कुर्मी ने बताया कि बिजली बिल का भुगतान के बावजूद बिजली विभाग लोगों को सही प्रकार से सुविधा प्रदान नहीं करा पा रही है। कम वोल्टेज के कारण ऐसी भीषण गर्मी में बिजली से चलने वाले उपकरण टीवी पंखा, बोसिंग मशीन, एसी के साथ अन्य उपकरण नहीं चल पा रहे है। जब से खेती के काम की शुरुआत हुई तभी से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है तो कभी इतना ज्यादा हाई वोल्टेज हो जाता है कि एक साथ सभी बिजली उपकरण जल जाते है।



