सीसी रोड का चौड़ीकरण में घटिया निर्माण, ठेकेदार की मनमानी

रिपोर्टर: प्रशांत जोशी
देवरी । सीसी रोड का चौड़ीकरण 10 फुट किया जाना था लेकिन ठेकेदार 8 फुट रोड का चौड़ीकरण कर रहे हैं उसमें भी ठेकेदार फूलसिंह कही पर 5 इंच माल डाल रहे हैं तो कहीं पर 6 इंच माल डाल रहे हैं और कहीं पर तो 2 इंच ही माल डाला गया है सीसी रोड के चौड़ीकरण में घटिया निर्माण किया जा रहा है। रोड में रोलर भी नहीं चला रहे यह रोड देखने से ऐसा लग रहा है कि मुश्किल से 1 साल भी टिक गया तो बहुत बड़ी बात है। सीसी रोड का सही तरीके से काम नहीं किया जा रहा ठेकेदार फूल सिंह कहते हैं हमने गिट्टी के ऊपर बेस डाला है बल्की रोड पर बेस नहीं डाला गया गिट्टी डालकर सफेद चुना डाला गया है सीसी रोड में इतना घटिया निर्माण तो पहली बार देखने को मिल रहा है जहां पर भी ठेकेदार फूल सिंह द्वारा सीसी रोड बनाए गए हैं वह बीच में से फटने लगे हैं और नर्मदा लाइन कनेक्शन के पुराने पाइप डाले हुए हैं वह पाइप फालतू डाले हुए हैं जो बंद पड़े हैं उन पाइपों को भी नहीं हटाया जा रहा पाइपों के ऊपर से रोड बनाया जा रहा है चाहे तो उसे पाइप को जेसीबी से उखड़वा कर अगल करवाया जा सकता है लेकिन ठेकेदार मेहनत करना नहीं चाहते और कहते हैं कि जेसीबी से नहीं उखाड़ रहे इसमें हम क्या कर सकते हैं और कहीं पर प्लेट लगाकर माल डाला जा रहा है तो कहीं पर बगैर प्लेट के माल डाल रहे हैं ठेकेदार जब रोड में प्लेट लगाकर माल नहीं डालेंगे तो रोड में मजबूती कैसे आएगी।



