जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली, प्रदेश अनेक जिलों से अचानक मौसम के बदलने के कारण गरज चमक हवा आंधी तूफान जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि की खबरें भी सामने आ रही है।
वही रायसेन सिलवानी में
मंगलवार सुबह से मौसम अच्छा था । अचानक 3 बजे के बाद मौसम बदल गया ।
जिसे सिलवानी तहसील के बम्होरी क्षेत्र के कुंडाली, जमुनिया समनापुर, चिंगबाड़ा, पहेरिया, आदि अनेक गांवों में मौसम के अचानक बदलने से गरज चमक हवा आंधी तूफान एवं जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि अनेक गांवों में हुई। खेतो में चना की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है, कही कही गेंहू की फसल को भी नुकसान हुआ है।।
बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से किसानों के लिए परेशानी नजर आती है।
मौसम विभाग की चेतावनी
अगले 3 दिनों का मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी।
आज कई जिलों में येलो एवं ऑरेंज अलर्ट जारी।



