धार्मिक

आशा कार्यकर्ताओं की मांग 10 हजार किया जाए मानदेय

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
दिन रात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने 10 हजार रूपये मानदेय सहित सुविधाएं देने की पुरजोर मांग शासन से की है। साथ ही आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने 15 हजार रूपये मानदेय देने की मांग की है। इस बावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमारियापान के अंतर्गत आशा व आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएमओ डाक्टर अजय सोनी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मानदेय सहित सुविधाएं देने की मांग की है। इस दौरान आशा कार्यकर्ता कांता मिश्रा ने कहा कि वे दिन रात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग कर रही है। टीकाकरण, वैक्सीनेशन, डिलेवरी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार कार्य कर रही है। लेकिन मानदेय ऊंट के मुंह में जीरा जैसा ही मिल रहा है। जिसमें उनके परिवार का पालन भी नहीं हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया उक्त मांगों को लेकर वे अपने संगठन के बैनर तले विधानसभा सत्र के दौरान भोपाल में भी ज्ञापन सौंपेंगे इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुजा दुबे, रेनू विश्वकर्मा, कान्ता मिश्रा, तिजो काछी, सुनीता रजक, अलमा ठाकुर, गुलाब बाई बर्मन, अन्नपूर्णा सोनी, रमा सोनी, आशा शर्मा, शांति रजक, ज्योति सेन, सीमा पटैल, अनीता ठाकुर, उमा पटेल सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button