चोरी/नकबजनी के 8 प्रकरणों में मशरूका जप्त, 8 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायसेन। कस्बा रायसेन में विगत दिनों लगातार चोरी/नकबजनी की घटनायें घटित हुईं थीं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्र क्रमांक- 421/21, 528/21, 529/21, 532/21, 562/21, 73/22, 81/22, 95/22 धारा 457, 380 भादवि के अपराध दर्ज कर विवेचना में लिये गये। बढती चोरी/नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे। निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रायसेन अदिति भावसार एवं थाना प्रभारी कोतवाली रायसेन निरीक्षक आशीष सप्रे के पुलिस टीम गठित कर अज्ञात चोरों की पतारसी/तलाश की जा रही थी।
अनुसंधान के दौरान घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा चोरी/नकबजनी की वारदात में शामिल संदिग्ध वाहन स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक-एमपी-04-सीपी-3583 की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्विफ्ट डिजायर कार एवं आरोपी की तलाश हेतु छोला मंदिर, दशहरा मैदान, भोपाल के लिये रवाना हुई, जहां पर मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति मिला जिसे पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी। पूछताछ पर उसके द्वारा अपना नाम कचरूलाल मेहरा उर्फ अन्ना पिता रामकृष्ण मेहरा उम्र 22 साल निवासी वार्ड नं-01, सुभाष कालोनी नसरुल्लागंज, जिला सीहोर, हाल छोला मंदिर के पीछे भोपाल बताया तथा उसके द्वारा अपनी उक्त स्विफ्ट डिजायर कार से अपने अन्य साथियों इरफान उर्फ नंगा, अनवर, वसीम, नसीम, मजहर उर्फ टोपी के साथ मिलकर कई बार नगर रायसेन आकर रात्रि में सूने मकानों में ताला तोड़कर चोरी/नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया।
पुलिस टीम द्वारा सक्रियतापूर्वक कार्यवाही करते हुए चोरी/नकबजनी में शामिल अन्य आरापियों 1-इरफान उर्फ नंगा पिता इमदाद बेग उम्र 50 साल, 2-अनवर पिता जाबू खाँ उम्र 35 साल, 3-वसीम पिता सगीर उम्र 50 साल, 4-नसीम पिता सलीम उम्र 53 साल, 5-मजहर उर्फ टोपी पिता सईद उम्र 55 साल, 6-नाजमा बी पत्नि इरफान उर्फ नंगा उम्र 43 वर्ष, 7-आरिफ अयाज पिता इलियास सिद्दकी उम्र 55 वर्ष, 8-कचरूलाल मेहरा उर्फ अन्ना पिता रामकृष्ण मेहरा उम्र 22 साल सभी निवासी भोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त दो कार 1-शिफ्ट डिजायर कार क्रमांक -एमपी-04-सीपी-3583, 2- इंडिका कार क्रमांक- एमपी 15- सीपी-0724 सहित चोरी किया गया सोने का हार-01, सोने के मंगलसूत्र-06, सोने की अंगूठी-12, चांदी की पायल-21 जोङ, सोने की चूड़ी 02, चांदी की चूडी-20, चांदी के कंगन-04, सोने के कान के वाला-05 जोङ, सोने की चैन-01, सोने की माला-02, हाय सोने की-01, चांदी की करधोनी-01, चांदी की बिछिया-14 जोड़ कुल मशरूका करीब 13,00000/-रूपये जप्त किया गया।
पूछताछ पर आरोपीगणों द्वारा पुलिस को बताया कि वे नगर रायसेन में अच्छे, अच्छे कपड़े पहनकर फोर व्हीलर गाड़ी से किसी की शादी के समय रात में आकर ताला लगे सूने मकानों को चिन्हित कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी किये गये सामान को आरोपी आरिफ एवं नाजमा बी द्वारा ठिकाने लगाया जाता था। आरोपियों द्वारा थाना सलामतपुर, मंडीदीप एवं विदिशा में भी चोरी की घटना करना स्वीकार किया है। उपरोक्त सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं, इनके विरुद्ध भोपाल के अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी जैसी धाराओं में कई अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी इरफान उर्फ नंगा के विरूद्ध पूर्व से 71 अपराध एवं आरोपी मजहर के विरूद्ध 50 अपराध दर्ज हैं। पुलिस द्वारा उक्त सभी 08 आरोपियों को दिनांक 07.03.2022 को मान. न्यायालय पेश किया जाकर पीआर पर लिया जा रहा है, जिससे अन्य चोरी/नकबजनी की घटनाओं का खुलासा हो सके।
आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी में थाना प्रभारी रायसेन निरीक्षक आशीष सप्रे, उनि सुरेश कुजूर, उनि वीरेंद्र सेन, उनि0राहुल भिडे, उनि रंजना शर्मा, सउनि सतीश जालवान, सउनि अरविंद पाण्डे, सउनि संजीव त्यागी, सउनि सुरेंद्र भदौरिया डीपीओ, प्र.आर. 22 अमित राजपूत, प्र.आर. 212 सचिन शर्मा, आर. 23 संजीव धाकङ, आर. 01 दुर्गेश, आर. 480 दीपक, आर.478 राहुल, आर. 739 पुष्पेंद्र की सराहनीय भूमिका रही



