लगातार 11वीं बार अशोक तिवारी बने महाकाल दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष
भव्य नवदुर्गा उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक में बनी विस्तृत रूपरेखा
सिलवानी। महाकाल दुर्गा उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक 23 सितंबर को संपन्न हुई। बैठक में आगामी नवदुर्गा उत्सव को लेकर विभिन्न विषयों पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से चर्चा करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। समिति के सदस्यों ने उत्सव को भव्य, व्यवस्थित एवं धार्मिक स्वरूप में आयोजित करने के लिए अपने-अपने दायित्वों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से अशोक तिवारी को लगातार 11वीं बार महाकाल दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के सदस्यों ने इसे माता रानी की कृपा एवं समिति के सदस्यों के विश्वास का प्रतीक बताया।
समिति ने बताया कि इस वर्ष नवदुर्गा उत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आगामी कार्यक्रमों को लेकर सभी सदस्यों से समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।
बैठक में प्रह्लाद यादव, मदन राय, रोहित नामदेव, वीरेंद्र महाराज पंडा, राहुल नामदेव, नर्मदा प्रसाद राय, मुकेश राय, धनराज ठाकुर, यशपाल यादव, मंगलेश्वर दुबे, जितेंद्र मेहरा, हरप्रसाद राय, विमलेश केवट, रामू ठाकुर महाकाल नवयुवक ग्रुप अध्यक्ष दिव्याश लोधी, वीरू यादव, सूर्यकांत मेहरा, आयुष ठाकुर, अतुल यादव ( छोटू ), आशीष यादव, राजा मेहरा, सचिन यादव, रवि कुशवाह सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समिति सदस्यों ने आगामी नवरात्रि उत्सव को सफल बनाने के लिए सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग का संकल्प लिया।



