सहायक संचालक मोनिका पटेल ने स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया

रायसेन । शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक संचालक मोनिका पटेल ने, सीएम राइस उदयपुरा, कन्या उमावि उदयपुरा, शासकीय हाई स्कूल बोरास, का आकस्मिक निरीक्षण किया। मोनिका पटेल ने स्कॉलर पंजी, उपस्थिति पंजी, एसएमडीसी रजिस्टर, उमंग, सीसीएलई रिकॉर्ड, एनएएस तैयारी, सीएम हेल्पलाइन, निःशुल्क साईकिल, निरीक्षण पंजी, पाठ्य पुस्तक, पेय जल, शौचालय, छात्र उपस्थिति पंजी आदि समस्त शासकीय अभिलेखों का निरीक्षण किया एवं शासन की योजनाओं की प्रगति एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्राप्त निर्देशों की पालना हेतु सख्त निर्देश दिए । अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को नोटिस एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का भी मोनिका पटेल ने कहा।एवं बेहतर करने वाले शिक्षकों की सराहना भी उन्होंने की एवं विद्यार्थियो से उनके पाठ्यक्रम से संबंधित प्रश्न पूछे एवं स्वयं भी कुछ टॉपिक बच्चों को समझाएं एवं बच्चों को अपने भविष्य में सफल होने हेतु आवश्यक टिप्स दिए और बच्चों का मनोबल बढ़ाया।



