मध्य प्रदेश

सहायक रोजगार सचिव, ग्राम रोजगार ने ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सहायक सचिव ग्राम रोजगार सहायकों के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नाम कलेक्टर को एक दिन का अवकाश लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपा गया. जिसमें सहायक सचिवों /ग्राम रोजगार सहायकों पर हो रही लगातार कार्रवाइयों से अवगत कराया केवल और केवल मध्य प्रदेश शासन के द्वारा जनहितकरी जो भी योजना बनाई जाती है. उसे धरातल पर लोगों तक पहुंचने का कार्य सहायक सचिव /ग्राम रोजगार सहायको द्वारा किया जाता है और उपरांत केवल और केवल कार्यवाही रोजगार सहायक पर ही की जाती है तथा इतनी जनहितकारी योजना चल रही हैं. उसके उपरांत मनरेगा के तहत वेतन कटौती की जाती है। दमोह में फरवरी माह की 80 कर्मचारीयों की वेतन जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा 18000 रुपए एक माह का काट लिया गया. अगर ऐसा ही होता रहा तो ग्राम रोजगार सहायक अपने परिवार का भरण पोषण कैसे कर पाएगा और सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों से अन्य योजना का आकार करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि जब हमारी वेतन केवल मनरेगा कार्य के लिए काट ली जाती है, तो अन्य योजनाएं हम संचालित नहीं करेंगे क्योंकि अन्य योजना में भी अगर कार्य नहीं होता है तो भी दबाव बनाकर वेतन काटने की बात कही जाती है इसीलिए दमोह जिले के समस्त सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायकों के द्वारा एक आवाज में ज्ञापन देकर कलेक्टर परिसर पहुंचकर कलेक्टर को अवगत कराया गया. अगर इस उपरांत भी लगातार कार्रवाई होती हैं, तो सहायक सचिव/ग्राम रोजगार सहायक आगामी समय में आंदोलन पर आमादा हो जाएगा. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की ही रहेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहलता गुप्ता, जिला अध्यक्ष वीरसिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष आशीषसिंह ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष पथरिया सुनील तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा राजेशसिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष पटेरा रामबाबू मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष हटा गणेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष बटियागढ़ थानसिंह लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष दमोह हेमंत पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष तेंदूखेड़ा हनुमतसिंह ठाकुर, नीरज पटेल, गणेश राजाराम, मुकेश सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, धर्मेद्र यादव, श्रीकांत दुर्ग सिंह, विनोद युगेश, सुधीर, इमारत, राजेश सिंह, नीरज, कमलेश भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, केशरी सिंह, राघवेंद्र, केशविंद, रामकुमार, राकेश, मनोज, धनीराम, राघवेंद्र, मोहन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button