मध्य प्रदेश
आचार्य विद्यासागर महाराज विनयांजलि सभा में मंत्री धमेंद्र सिंह ने की श्रद्धांजलि अर्पित

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह जिले के नोहटा पंचायत पंचायत परिसर में जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर महाराज के 18 फरवरी को समाधिस्थ होने के बाद निरंतर विनयांजलि श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें नगर नोहटा संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास स्वतंत्र प्रभार मंत्री धमेंद्र सिंह लोधी सहित सभी धर्मों के लोगो ने अक्षत समर्पित कर आचार्य विद्यासागर महाराज जी को विनयांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज अन्य लोगों उपस्थिति रहे।



