मानव सेवा समिति कथा मैं आये लोगों को पिला रही शुद्धपेय जल, तो अन्य ग्रुप कर रहे सेवाएं
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की मानव सेवा समिति द्वारा कथा स्थल के आसपास पेयजल के कई पंडाल लगाकर कथा श्रवण करने आए हजारों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल पिला रही है। समिति से जुड़े लोग स्वंय पंडाल मैं खड़े होकर पानी पिला रहे है। इससे पूर्व भी समिति द्वारा गर्मियों के मौसम मैं नगर मैं एक दर्जन जगह पंडाल लगाकर पयासे लोगों को शुद्ध शीतल मिनरल जल पिलाया था। इसके बाद बारिश के मौसम मैं कई जगह वृक्षारोपण का कार्य भी किया।
वहीं कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोधी समाज की तरफ से भोजन की व्यवस्था साईं मंदिर के पास शाहपुर हदाईपुर स्कूल में कथा के प्रथम दिन से ही की गई है। नपा अध्यक्ष संदीपलोधी ने बताया कि जो श्रद्धालु पंडाल मैं रात्रि विश्राम के लिए रुकते हैं उनके लिए और जो बाहर से आ रहे हैं श्रद्धालु उनके लिए 24 घंटे भोजन की व्यवस्था जारी है।
महाकाल ग्रुप के युवा मेन गेट पर और कथा स्थल के दोनों तरफ ड्यूटी निभा रहे हैं जो महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग स्थानों पर बैठाने के लिए मार्गदर्शन कर रहे हैं । ट्राफिक और पार्किंग व्यवस्था भी पुलिस प्रशासन एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों के साथ अंजाम दे रहे हैं ।
इसके अलावा अन्य समाजसेवी संस्थाओं हिंदू उत्सव समिति, हिंदू युवा सेवा दल, ज्ञान गंगा यज्ञ समिति के वॉलेंटियर बराबर सेवाएं दे रहे हैं।



