धार्मिक

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का आयोजन

501 कलशों के साथ आस्था की भारी भीड़
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के ग्राम रिवझा में होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार की शाम भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। माताएं सिर में कलश, बग्घी में सवार श्री विश्व विख्यात कथा वाचक परम पूज्य श्री अनिरुद्धचार्य जी की जन्मभूमि रिवझा, मझौली में 2 मई से श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ प्रारम्भ होने जा रहा है, जिसकी शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर पोड़ा से प्रारम्भ हुई। इस भव्य कलश यात्रा के दौरान बहोरीबंद विधायक प्रणय गुड्डू पांडे सिर में श्रीमद् भागवत कथा को लेकर नंगे नंगे पांव कथा स्थल तक पहुंचे। इस दौरान स्थानीय प्रशासन क्षेत्रीय वासी और गणमान्य नागरिकों उपस्थिति देखने को मिली।
श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 3 मई से 9 मई 2025 तक आयोजित की जाएगी। जिसका आयोजन प्रत्येक दिवस दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक रहेंगी। ग्राम रिवझा में पहली बार इतने बड़े स्तर एवं विश्व विख्यात कथावाचक श्री अनिरुद्धचार्य जी महाराज की जन्म भूमि में पहली बार होने जा रहीं हैं। इस आयोजन को कथा स्थल से लेकर यज्ञ स्थल तक पूर्ण रूप से तैयारी हो चुकी थीं। जिसका शंखनाद भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

Related Articles

Back to top button