मध्य प्रदेश

9 रोजगार सहायकों का एक माह वेतन काटा व नौ सचिवो को कारण बताओ नोटिस जारी

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । प्रधानमंत्री आवास सर्वे में बड़ी लापरवाही आई सामने जिसको मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्ध गोपाल वर्मा ने लिया बड़ा एक्सन लिया की बड़ी कार्रवाई
ग्राम पंचायत के नौ सचिवों को नोटिस, व नौ रोजगार सहायकों की कटेगी एक माह की वेतन काटे जाने का दिया आदेश। जनपद पंचायत जतारा की ग्राम पंचायतों में सचिवों और रोजगार सहायकों की लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रहे है। निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी और प्रधानमंत्री आवास सर्वे का लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है।
समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत सीईओ ने 9 सचिवों को कारण बताओ नोटिस और 9 रोजगार सहायकों की एक महीने का वेतन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों को 24 घंटे के अंदर लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। यह कार्य नहीं होने पर संविदा समाप्ति की कार्रवाई करने की बात कही है।
सीईओ सिद्ध गोपाल वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायकों द्वारा लापरवाही की जा रही थी। जिसमें ग्राम पंचायत रानीगंज के सचिव किशोर सिंह दांगी, गोटेट के किशोर सिंह दांगी, पूनौल के सचिव पूरन सिंह घोष, बम्होरी खास के सचिव मुलायम सिंह राजपूत, रतनगुवा के सचिव आनंद श्रीधर, धामना के सचिव रविंद्र सिंह घोष, कुंवरपुरा के सचिव हर्षवर्धन सिरोठिया, लुहरगुवा के सचिव पुष्पेंद्र सिंह घोष, बैदऊ के सचिव विक्रम सिंह चौहान ने निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती है। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में बताया कि ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने विभाग के कार्यों में लापरवाही की है। लापरवाही को देखते हुए ग्राम पंचायत बैदऊ के मोहर सिंह घोष, भौरगढ़ के महेंद्र यादव, बिलगाय खास के रविशंकर चतुर्वेदी, छिपरी के बृजेश अहिरवार, गोटेट के आशीष सिंह दांगी, केशवगढ़ के रामप्रकाश यादव, लुहरगुवा के करन लाल अहिरवार, रानीगंज के आनंद वर्मा, रतनगुवा के सुरेंद्र सिंह गौर की एक महीने की वेतन काटने जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने आदेश में कहा कि आगामी 24 घंटे के अंदर ग्राम पंचायत का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाए। अगर समय अनुसार लक्ष्य प्राप्त नहीं होगा इस स्थिति में संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।
सीईओ ने कारण बताओ नोटिस में बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पत्र में 6 सितंबर के परिपालन में एवं जनपद पंचायत के पत्र क्रमांक 107 दिनांक 7 सितंबर के आदेशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना के तहत ग्राम पंचायत वार जनपद पंचायत जतारा को 1527 का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत गोटेट को 35 का लक्ष्य दिया था। लेकिन उनके द्वारा 10 दिनों में लक्ष्य पूर्ण नहीं किया।

Related Articles

Back to top button