Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 31 जनवरी 2023 मंगलवार : कैसा रहेगा आज का दिन
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
༺⚜❝ जय श्री हरि ❞⚜༻
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏻 31 जनवरी 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रवियोग रहेगा। आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य श्री गोपी राम से जानिए राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और किन उपायों से आप इसे बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रहेगा. व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है. आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे. अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है. थोड़े सावधान रहें, लोगों की बातों में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं. जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी. ॐ वाग्देवी वागीश्वरी नम: मंत्र का जप करें. व्यर्थ की चिंता न करें, मन को आराम मिलेगा।
🪶 उपाय :- भगवान में आस्था रखें, सत्संगति करें और मानसिक हिंसा करने से बचना आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा है।
🐂 वृषभ राशि : वित्तीय परिणाम उम्मीद से कम हो सकते हैं और आपको इससे निपटना होगा. सोच-समझकर निवेश करना चाहिए. यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई संघर्ष है, तो प्रयास करें और इसे सौहार्दपूर्वक हल करें. काम से संबंधित यात्रा पर अमल कर सकते है. आज के दिन कुल मिलाकर आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखें. बच्चे बहुत अच्छा करेंगे और आपको उन पर गर्व होगा. पारिवारिक परिवेश आनंददायक रहेगा ।
🪶 उपाय :- त्रिफला का सेवन किसी भी रूप में करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है. जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है. आप मानसिक रुप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. किसी काम के लिये नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे. ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे. बॉस आपके कामों की प्रशंसा कर सकते हैं. जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. भगवान शंकर को दूध चढ़ायें, सबके साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
🪶 उपाय :- लाल रंग के वस्त्र अधिक धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🦀 कर्क राशि : आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आने वाले दिनों में आपकी कमाई बहुत बढ़ जाएगी और आपको विभिन्न स्रोतों से लाभ होगा. नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी. शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे. घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें. बिजनेस में फायदा होने की संभावना है. आपके दिमाग में कोई नया आईडिया आ सकता है. संतान के विवाह की चिंता सता सकती है।
🪶 उपाय :- किसी जानवर को अकारण कष्ट न दें और न ही कभी जीव हत्या करें व शाकाहार को अपनाने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
🦁 सिंह राशि : आप कुछ चुनौतियों का सामना करेंगे, लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें. यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करें, यह आपकी संतुष्टि के लिए होगा. अपनी सेहत का ध्यान न रखें. उत्तरार्ध में कार्य से संबंधित यात्रा नए अवसरों को खोलेगी. दोस्त और परिवार आसपास रैली करेंगे और आपको पूरा सहयोग देंगे।
🪶 उपाय :- माता(चन्द्र की कारक) को सम्मान देना व उनकी सेवा करने से नौकरी/बिज़नेस के लिए लाभदायक है।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है. कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलवा सकती है. आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा. आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. आप किसी सहकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं. आपको उस काम के लिये कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है. किसी घरेलू काम के लिये आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं. सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे. नौकरी के क्षेत्र में भी आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा. कुत्ते को रोटी खिलायें, दिन और भी अच्छा जायेगा।
🪶 उपाय :- चाँदी का टुकड़ा या चाँदी का सिक्का जेब में सदैव रखने से धन की वृद्धि होगी।
⚖️ तुला राशि : तुला राशि वाले आज ऊंचे स्तर पर रहेंगे. आपका व्यापार बहुत ही तेजी से चलेगा, इससे लाभ भी भरपूर होगा. आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है. पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा. दैनिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है. कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं. आपके कुछ काम रुक सकते हैं. आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और संबंधों में ताजगी लाने की कोशिश करेंगे।
🪶 उपाय :- आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ या पीपल के पेड़ को दूध से सींचें और वहां की मिटटी का टीका शरीर पर कहीं भी लगाएं।
🦂 वृश्चिक राशि : आज आपको बहुत सारे लाभ मिल सकते हैं. किन्तु यदि आप आर्थिक लाभ हेतु आसान तरीकों की तलाश करते हैं तो आप केवल बुरे परिवर्तनों को आमंत्रित कर रहें हैं. व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है. वित्तीय मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए . अगर आपकी प्लानिंग दोषपूर्ण है तो आपके बिजनेस-पार्टनर के साथ रिश्ते कड़वे हो सकते हैं. अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है . रिश्तेदारों से सम्बन्ध सुदारने के लिए आज का दिन अनुकूल है . पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा।
🪶 उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पेड़-पौधों की कोपलें, अंकुर न तोड़ें क्योंकि गुरु ग्रह ब्रह्मा रूप है।
🏹 धनु राशि : आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है. आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है. आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे. जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में बतौर अतिथि जा सकते हैं. वहां आपका खूब मान-सम्मान होगा. कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं. छात्रों का दिन भी अच्छा रहेगा. आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे. माता सरस्वती को फूल अर्पित करें, आपकी पढ़ाई अच्छी बनी रहेगी।
🪶 उपाय :- चमेली का तेल, सिंदूर, चाँदी के वर्क का चोला हनुमान जी को चढाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
🐊 मकर राशि : आज आप अपनी बड़ी से बड़ी समस्या का हल बहुत ही सरलता से कर लेंगे. आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे. आपकी सेहत में भी सुधार होगा. नई नौकरी से जुड़ी खबर मिल सकती है. किसी की तरक्की से आपको जलन हो सकती है. अपने ही लोगों से विवाद हो सकता हैं. किसी खास मामले में अनुभवी लोगों से कोई अच्छी राय मिलेगी. कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें. अगर आप संगीत के क्षेत्र से हैं तो वाद्य यंत्रों की पूजा करें।
🪶 उपाय :- अच्छे प्रेम सम्बन्धों के लिए गाय को आलू में हल्दी लगाकर खिलाएं।
⚱️ कुम्भ राशि : आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एव समृद्धि प्राप्त कर सकतें हैं. आप अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करेंगे और व्यवसायिक रूप से आपकी स्थिति और स्थिर हो सकती है .आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा. दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है. पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और आरामदायक रहेगा और सभी सदस्य एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्वक व्यवहार रखेंगे।
🪶 उपाय :- किसी भी बुजुर्ग व्यक्ति के सुबह उठते साथ ही पाँव छूने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।
🐬 मीन राशी : आज आपका दिन शुभ रहने वाला है. मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे. घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं. संतान की खुशी बनी रहेगी. संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. आज आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिल सकता है. अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है. आपका काम दूसरों को खुश कर सकता है. श्री गणेश स्तोत्र का पाठ करें, आपको अपने काम में सफलता मिलेगी।
🪶 उपाय :- नेत्रहीन, कोढ़ी, अपंग को एक से अधिक रंग का कपड़ा दान करने से नौकरी व बिज़नेस में फायदा मिलेगा।
(Don’t copy my page)
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी नजदीकी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

