मध्य प्रदेश

सागौन से भरे ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार व्यक्ति की मौत, दो साथी बाल-बाल बचे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अभाना के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों में एक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दो लोग बाल-बाल बचे।
मौके पर थाना नोहटा से थाना प्रभारी अरविंद सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे, आरक्षक नन्ने भाई, सुनील सेन, कुलदीप सोनी, पायलेट प्रकाश केशरवानी, ग्रामरक्षा धर्मेंद्र अहिरवार, कौशल रैकवार व ग्राम चौकीदार जीवन मेहरा पहुंचे थे।
ट्रक और बाइक को पुलिस ने फिलहाल थाने में सुरक्षित रखवाया है।
मृतक -नन्ना पटेल पिता कुंजी लाल पटेल उम्र 55 वर्ष ग्राम राजा पटना थाना तेजगढ़।

Related Articles

Back to top button