देश विदेशमध्य प्रदेश

अग्निवीर : सागर में खुली भर्ती शुरु, पहले दिन 6 हजार ने लगाई दौड़, कठिन परीक्षा से गुजरे

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सागर । अग्निवीर भर्ती रैली के तहत सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सेना के अधिकारी और जवान युवाओं की परीक्षा ले रहे हैं। इसमें शारीरिक टेस्ट लिए जा रहे हैं। सेना में भर्ती होने के लिए बीती शाम से ही मकरोनिया के बहेरिया में पहाड़ी पर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में युवाओं ने उपस्थिति दर्ज कराना शुरु कर दिया था। बारिश के दौर के बीच युवाओ का जोश कर नही हुआ और वे लगातार भर्ती स्थल पर पहुंचते रहे। कई युवक भीगते हुए पहुंचे थे। सुबह छह बजे से यहां भर्ती रैली की प्रकिृया प्रारंभ हो गई। सेना के ग्वालियर मुख्यालय के अधिकारियों की देखरेख में यह प्रकिृया दिन भर चलती रही। सबसे पहले युवाओं के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन, चेहरे का मिलान, मेडिकल चैकअप, फिटनेस आदि कराया गया। इसमें जो अभ्यर्थी पास हुए उन्हें फिजिकल टेस्ट के लिए मैदान में भेजा गया है। यहां उन्हें नबंर अलॉट किए गए।
जो रिजेक्ट हुए उन्हें तत्काल बस से वापस भेजा जाएगा
सेना भर्ती रैली के लिए यहां पर अलग से बस स्टैंड तैयार किया गया है। यहां 8 बसें आरक्षित करके रखी गई हैं। सेना भर्ती के दौरान जिन अभ्यर्थियों को अलग-अलग चरणों में रिजेक्ट किया जा रहा है, उन्हें मौके पर ज्यादा देर नहीं रोका जा रहा। उनका सामान उठवाकर तत्काल मौके पर ही बसों में बैठकर उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन व सेना ने यह निर्णय इसलिए किया ताकि भीड़ के कारण युवा वापसी के समय समूह में न रहें और न ही हंगामा या स्थानीय लोगों को परेशान करेें। जहां बसों की व्यवस्था की गई हैं, वहीं पर उन्हें रियायती दर पर टिकट वितरण के लिए काउंटर भी बनाया गया है। मुख्यद्वार के बाद से युवाओं को तत्काल बसों में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
73 हजार युवाओं ने कराया है पंजीयन
जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अग्निवीर भर्ती रैली के लिए करीब 73 हजार युवाओं ने पंजीयन कराया है। यह युवा उन चुनिंदा 14 जिलों के हैं, जिनकी भर्ती सागर में होना है। जिन जिलों के लिए सागर में भर्ती चल रही है, उनमें सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, श्योरपुर, गुना, मुरैना, भिंड, ग्वालियर जिले शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button