मध्य प्रदेश

स्वास्थ्य कर्मचारियों के सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक स्वागत कर दी विदाई

कार्यकाल की तारीफ करते हुए ईश्वर से उनके शतायु होने की कामना की
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
जिला अस्पताल में बुधवार को दोपहर तीन स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवानिवृती पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के कैशियर बीके नायर, बीएम शर्मा ड्रेसर और रामहित जाटव ड्रेसर का एक साथ सेवानिवृत्त हुए।इनकी सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।इस विदाई कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, आरएमओ डॉ विनोद कुमार परमार, मेडिकल ऑफिसर डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, डॉ एमएल अहिरवार, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ प्रीतिबाला सोनकर, डॉ शिखा शराबगी, डॉ आरती गंगवार, कुलदीप बागड़ी, चांद मियां सहित स्वास्थ्य कर्मचारी नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे।इस गरिमामय विदाई समारोह को डॉ दिनेश खत्री, सिविल सर्जन डॉ एके शर्मा, आरएमओ डॉ वीके परमार ने इन तीनों सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के सफल कार्यकाल कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए फूल मालाओं से स्वागत करते हुए शॉल श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी।
ढोलनगाडों के बीच जीप में बिठाकर ले गए घर…..
रिटायर्ड ड्रेसर ब्रजभूषण शर्मा को उनके रिश्तेदार परिवार के लोग उन्हें खुली जीप में बिठाया और झूमते नाचते हुए घर लेकर पहुंचे। उनके साथ सोनू शर्मा, राशिद बेग, अरविंद यादव, मोनू शर्मा, अरविंद यादव, इरशाद बेग आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button