Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 26 दिसम्बर 2024 गुरुवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 26 दिसम्बर 2024 : को पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 23 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सफला एकादशी का व्रत है।आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार किन उपाय से बेहतर बना सकते हैं आपका आज का दिन।
🐑 मेष राशि : के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा. आप कल मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे. गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. जीवन साथी आपके कामो में पूरा साथ देंगे. दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं. आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा. बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बाद भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा, जो आपको खुशी देगा.
🪶 उपाय:- बैल के डिब्बे में लगाए गए रुद्राक्ष को धारण करने से प्रेम संबंध अच्छे मिलेंगे।
🐂 वृषभ राशि : के जातकों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा. आपको अपने कामों में यदि कोई तकनीकी समस्या चल रही है, तो आपको उससे दूर रहने की आवश्यकता है. आपने यदि किसी से कोई लोन आदि ले रखा था, तो आप उसे उतारने का भी पूरा प्रयास करेंगे. आपको कोई बेहतरीन संपत्ति के प्रप्ति हो सकती है, जो आपको खुशी देगी. नौकरी में आपके सहयोगी आपके काम में भी हाथ डालने की कोशिश करेंगे. आपको किसी से कोई वादा करने से बचना होगा.
🪶 उपाय :- हनुमान जी पर सिन्दूर का चोला चढ़ने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।
👩❤️👨 मिथुन राशि : के जातकों के लिए कल दिन अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे. आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है. कामों को लेकर आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी. आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिल सकेगी. आप किसी से बेवजह न उलझे. माता-पिता से बातचीत करके आप किसी नए काम के बारे में सोच सकते हैं.
🪶 उपाय:- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए लाल मिर्च (सूर्य की कारक वस्तु) का भोजन में उपयोग करें।
🦀 कर्क राशि : के जातकों के लिए दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी. पार्टनरशिप करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा, उस पर आप खरे उतरेंगे, जिससे आपका उनके प्रति विश्वास और गहरा होगा. आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है. कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको खुशी होगी.
🪶 उपाय:- घर में पूजा करने के स्थान पर बार-बार कटौती न करने से नौकरी/व्यापार में सफलता मिलती है।
🦁 सिंह राशि : के जातकों के लिए कल दिन सामान्य रहने वाला है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि रिश्तो में कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा. व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी होगी. जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. दोस्तों के साथ आप कुछ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे.
🪶 उपाय:- सूर्य की धूप से घर में प्रवेश का प्रबंध करें। स्वास्थ्य लाभ उत्तम है।
👰🏻♀ कन्या राशि : के जातकों के लिए दिन का कठिनाइयो भरा रहने वाला है. आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी रहेगी, जिससे उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है. आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को महत्व देना होगा. शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है. आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा.
🪶 उपाय :- लड़कियों में चॉकलेट बाँटने से प्रेम संबंधों में वृद्धि होगी।
⚖️ तुला राशि : के जातकों के लिए कल दिन धन-धान्य करने में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको बिजनेस मे अकस्मात् लाभ मिलने से खुशी होगी, लेकिन आप अपनी सेविंग पर भी पूरा ध्यान दें. आप किसी के बहकावे में ना आएं. यदि आपने किसी संपत्ति को खरीदने व बेचने की योजना बनाये, तो उसमें आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें. भाई व बहनों से चल रही अनबन दर होगी.
🪶 उपाय :- बड़े शैतान (मां, दादी, नानी या कोई बुजुर्ग महिला) का आशीर्वाद ग्रहण करने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहे।
🦂 वृश्चिक राशि : के जातकों के लिए कल दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आपको कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा और आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात दे सकेंगे, जिससे आपका मन भी खिल उठेगा. सेहत को लेकर आपको कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है. सामाजिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा. नौकरी में आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं
🪶 उपाय:- नौकरी और बड़े में घर की छत या छत्ती में नकली सामान का संग्रह न करें।
🏹 धनु राशि : के जातकों के लिए कल दिन शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिलेगा. दान धर्म की भावना आपके मन में बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है. आपको किसी से कोई बात बोलने से पहले बचना होगा. किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं.
🪶 उपाय :- पलाशपुष्पसंकाशं तारकाग्रहमस्तकम्। रौद्रंरौद्रात्मकं घोरं तं केतुं प्रणमाम्यहम्।। इस मंत्र का 11 बार उच्चारण करें।
🐊 मकर राशि : के जातकों के लिए कल दिन अच्छा लाभ लेकर आने वाला है. आपकी इन्कम के स्रोत बढेगे और बड़ों के आशीर्वाद से आपको कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है. आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभाएंगे. किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा. आपके परिवार के सदस्यों में कोई मनमुटाव बना रहेगा, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगा.
🪶 उपाय:- आपके प्रेमी/प्रेमिका से मिले समय लाल गुलाब, इससे प्रेम संबंध मजबूत होगा।
⚱️ कुम्भ राशि : के जातकों के लिए कल दिन मिला जुला रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा. आप अपनी बुद्धि व विवेक से काम करके लोगों को हैरान करेंगे. आपकी साख चारों ओर फैलेगी. आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी. पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा. किसी काम को पूरा करने में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी.
🪶 उपाय:- काँसे का खजाना स्वास्थ्य के लिए।
🐬 मीन राशि : के जातकों के लिए कल दिन अपने रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. आपको अपने कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे उनको कुछ बड़े नेताओं से भी मुलाकात होगी. आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. संतान को किसी नये कोर्स में दाखिला मिलने से आपका मन खुश रहेगा. आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने सामानों की सुरक्षा करनी होगी.
🪶 उपाय:- कन्याओं और अभिजात्य सहयोगियों का समर्थन करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ


