मध्य प्रदेश
अखिल भारतीय सहरिया समाज महासंघ ने स्वास्थ्य मंत्री को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को श्रीराम परिसर रायसेन कार्यालय पर पहुंचकर अखिल भारतीय सहरिया समाज महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सौंपे ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भोपाल संभाग की विलुप्त होती सहरिया जनजाति को विशेष पिछड़ी आदिम जनजाति में शामिल कर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के सहरिया समाज की तरह सीधा लाभ प्रदान करने की बात कही गई है।
इस अवसर पर संजय सहरिया जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अखिल भारतीय सहरिया समाज महासभा मध्य प्रदेश अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



