मध्य प्रदेश
गांव में पेड़ काटने की अनुमति अब ग्राम पंचायतों से मिलेगी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । गांव में पेड़ काटने की अनुमति अब ग्राम पंचायतों से मिलेगी। इसके लिए ग्रामीणों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पहले किसी जरूरी काम के लिए गांव में एक-दो पेड़ काटने की अनुमति लेने के लिए भी तहसील कार्यालय जाना पड़ता । आवेदन देकर ग्रामीणों को कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद अनुमति मिलती थी। ग्रामीणों को अब तहसीलदार के पास आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वे अपने गांव की ग्राम पंचायत में ही पेड़ काटने की अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर ही आवेदन का निराकरण कर ग्रामीणों को अनुमति दे दी जाएगी। इसके लिए उन्हें ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।



