बघराजी ने जीता विधायक कप
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम सिलौडी में चल रहे विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट का फायनल मैच सोमवार को सिलौडी और बघराजी टीम के बीच खेला गया। जिसमें बघराजी टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विधायक कप अपने नाम कर लिया। मैच उपरांत पुरूस्कार वितरण किया गया। समारोह में बडवारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने विजेता टीम बघराजी को 21 हजार रूपये एवं विधायक कप प्रदान किया। उपविजेता टीम सिलौडी टीम को 11 हजार रूपये एवं शील्ड प्रदान किए गये। वहीं बघराजी के खिलाडी श्रवण अवस्थी को मैन आफ द मैच एवं खिलाडी इंद्रा पाल को मैन आफ द सीरिज का ईनाम दिया गया। इस अवसर पर डा. सुशील राय, विकास निगम, अश्वनी राय, कमलेश रजक, अशोक बागरी, जगन्नाथ गौतम, रामलाल काछी, बालमुकुंद चौबे, सुनील राजपाल, राजलाल यादव, सुरेश सिंह, पंचम काछी, अमीरचंद जैन, दुर्गा श्रीवास सौरभ सेन, संतोष काछी, संजय नाई, मुकेश श्रीवास, अरविंद साहू, संदीप साहू उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी का आभार जताया।



