मध्य प्रदेश

आरएसएस का प्रतापगढ़ उपखंड में पथ संचलन निकला, नागरिको पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
प्रतापगढ़ । मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान में प्रतापगढ़ उपखंड में पथ संचलन का आयोजन किया गया।जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से दीपक जी तोमर जिला प्रचारक, राजेन्द्र सिंह राजपूत जिला कार्यवाह जिला बरेली, राजकुमार रघुवंशी खंड कार्यवाह)उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेन्द्र सिंह राजपूत ने अपने उध्बोधन में कहा कि हमारा पूरा देश गुलाम कभी नहीं हुआ, हमे गलत इतिहास पढ़ाया गया। हमारी आपसी फूट के कारण चंद विदेशी आक्रान्ताओं ने हमे गुलाम बनाया।
1925 से संघ का प्रारंभ हुआ तब हमारे देश मे ऐसी मानसिकता ने जन्म ले लिया था कि हिन्दू कभी एक नही हो सकता । हिंदुओं को एक करना यानी तराजू पर मेंढक तोलना किंतु अब यह मानसिकता समाप्त हो गई है।आज विदेशी ताकतों की नजर संघ पर है संघ के कारण उनके षड्यंत्र सफल नही हो पा रहे है। आज हमे बांटने और तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन विदेशी षड्यंत्रों को हमे मिलकर विफल करना है। भारत को पुनः अखंड भारत बनाना है इस दिशा में बढ़ने की आवश्यकता है।
पथ संचलन में घोष के साथ 150 स्वयंसेवकों ने कदम ताल करते हुए प्रतापगढ़, मरहेठी ग्राम का भ्रमण किया। दोनों ग्राम के लोगों ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा, मंगलकलश सजाकर हृदय से भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में प्रतापगढ़, मरहेठी, परासिया, बिछुआ, चैनपुर, वीकलपुर, छींद, चंदन पिपलिया, सियरमऊ के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button