मध्य प्रदेश

शासन नियमों की अनदेखी कर स्व-सहायता समूह संचालित कर रहे हैं राशन दुकान

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। मप्र सरकार की मंशानुशार जगह जगह सेवा सहकारी समिति द्वारा संचालित राशन दुकान का जिम्मा स्व सहायता समूहो को सौंपा है लेकिन नगर परिषद साईखेडा मैं शासन द्वारा तीन समूहों की स्वीकृति प्रदान कर वार्ड क्रमांक 1-से 5 किसान मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 6-,10 बाजार मोहल्ला और 11-15 बम्होरी मैं संचालित होना था लेकिन समूह द्वारा 1से 10 तक का राशन किसानी मोहल्ला में बांट रहे हैं जिससे बाजार और खिरका मोहल्ला के हितग्राही सिर पर वजन लेकर लाने मजबूर हैं। नगर के समाजसेवी ब्रजेंद्रसिंह पटेल के द्वारा खाद्य अधिकारी, नगर परिषद सीएमओ और अध्यक्ष प्रतिनिधि को समस्या से अवगत कराया लेकिन अनसुनी की जा रही है। जिससे हितग्राही बेजा परेशान होते हैं। समूह द्वारा कभी कभार राशन आंबटित किया जाता है जिससे हितग्राही अपने मजदूरी छोड़कर राशन लेने जाते तो कभी मशीन खराब कभी अनाज न होने का बहाना बनाकर लौटा देते हैं। शासन की मंशानुशार संचालित समूह को तीनों जगह संचालित होना चाहिए ऐसा आमजन का मान है । समूह द्वारा गेहूं चावल और नमक दिया जाता लेकिन गेहूं मात्र ,2 किलो और चावल तीन किलो प्रदान किया जाते है।
समाजसेवी बृजेंद्रसिंह पटेल द्वारा खाद्य अधिकारी को बार- बार फोन लगाकर सूचना देने के बाद भी ए दिनांक तक किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कराई गई जिसके कारण आज भी बीपीएल धारी को लगातार परेशानी के सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button