मध्य प्रदेश

अक्षय तृतीया पर निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन, तैयारियां पूर्ण

सिलवानी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 20 अप्रैल को ग्राम खैरी जयपुरा में जिला साहू समाज रायसेन मध्य प्रदेश तेलिक साहू सभा के तत्वावधान में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, पेयजल, भोजन, आवास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में जोड़े इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में परिणय सूत्र में बंधेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के पदाधिकारी और सदस्य लगातार तैयारियों में जुटे रहे।
समाजजनों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष केशाराम साहू, हितेश साहू, तहसील साहू समाज अध्यक्ष जगदीश साहू, जिला नव युवक साहू समाज अध्यक्ष शिवकुमार साहू, सीताराम मेडिकल, निर्मल साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button