धार्मिक
2 अक्टूबर को होगा बजरंग दल का शस्त्र पूजन समारोह

सिलवानी। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में प्रखंड सिलवानी द्वारा आगामी 2 अक्टूबर गुरुवार को शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से अनगढ़ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पर आयोजित होगा।
बजरंग दल की मूल भावना सेवा, सुरक्षा और संस्कार को समर्पित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना तथा धर्म और राष्ट्रभक्ति के भाव को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, युवा और समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान शास्त्रों के अनुसार विधिपूर्वक शस्त्रों का पूजन किया जाएगा।

