राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने लिया मां बीजासन का आशीर्वाद

मां बीजासन मंदिर, जैन मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना
सिलवानी। मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अल्प प्रवास पर सिलवानी नगर पहुंचकर यहां के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां बीजासन माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी को चुनरी अर्पित की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि तथा स्वास्थ्य की कामना की।
मंत्री पटेल के आगमन पर स्थानीय श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मंदिर परिसर में विधिवत रूप से पूजन करने के पश्चात उन्होंने मंदिर की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे आस्था का केंद्र बताया।
मंत्री पटेल ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए भी शासन संकल्पबद्ध है।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन में विराजमान संतो के दर्शन किए, वही होली चौक स्थित जैन चैत्यालय में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय मस्ताना के निवास पहुंचकर पारिवारिक भेंट की।
इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय मस्तना, राजीव समैया, मोनू मत्तांबर, पुनीत समैया, अंजय चौरसिया, मिलन जैन सहित बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

