मध्य प्रदेश
महिला एवं बाल विकास परियोजना में बाल चौपाल का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । आंगनबाडी केन्द्र बेरखेरी मे महिला एवं बाल विकास परियोजना सेक्टर गौरझामर के तत्वावधान में बाल चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और उनके अभिभावकों ने हिस्सा लिया इसमें बच्चों द्वारा कई प्रकार की गतिविधि की गई जिससे कि बच्चों का संपूर्ण विकास हो, इसमें बच्चों के द्वारा खेलों में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया, एवं मिट्टी के खिलौने बनाए, गीत कविता कहानी सुनाई, कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर ज्योति चौरसिया अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से ज्योति तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्ता सहायिका एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।



