मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदायल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य कल्पना जांभुलकर के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ट के अन्तर्गत वसुधैव कुटुम्बकम के अवधारणा पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय विश्व शांति एवं सौहाद्र रहा। इस प्रतियोगिता में 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान अनीशा प्रजापति एमए तृतीय सेमेस्टर, द्वितीय स्थान आरती एमए तृतीय सेमेस्टर एवं तृतीय स्थान अभिषेक गौर एमए तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया I निर्णायक की भूमिका में दीपक कुमार अहिरवार, आकांक्षा सिंह एवं सूरज कुमार पटेल रहे। कार्यक्रम का संयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ट के संयोजक दीपांशु मिश्रा ने किया I

Related Articles

Back to top button