विधायक बृजबिहारी पटैरिया के 64वें जन्मदिन पर रक्तदान व कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देवरी विधान सभा क्षेत्र के लाडले विधायक बृजबिहारी पटैरिया का गौरझामर के शुभ मेरिज गार्डन में 27 फरवरी को 64 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर रक्तदान का बृहद कार्यक्रम व विधानसभा भाजपा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का विशाल आयोजन किया गया जिसमे देवरी विधानसभा क्षेत्रों के महराजपुर, देवरी, केसली, टडा, सहजपुर, गौरझामर, गुगवारा गंगवारा, बरकोटी, नन्ही देवरी बिजोरा, खामखेडा, जैतपुर मढी बहेरिया, बेरखेरी, सिलारपुर, चरगुंआ आदि गांवो से आकर हजारो कार्यकर्ताओ ने विधायक बृजबिहारी पटैरिया का शाल श्रीफल फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया। एवं अनेको कार्यकर्ताओ ने रक्तदान करके जन्मदिन को अनुकरणीय बना दिया। बृजबिहारी पटैरिया को पटना धाम से पधारे संतो ने भी अपना पावन आशीर्वाद दिया, देवरी विधान सभा के अनेको कांग्रेस के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओ ने पार्टी छोडकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इस अवसर पर आमंत्रित सभी स्वजनो व पार्टी कार्यकर्ताओ का विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने हृदय से आभार व्यक्त किया ।



