जीते-जी नरक का अहसास करा रहे बरेली सरपंच-सचिव

बद से बद्तर हो रही गांव की स्थिति
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेली (बार) में शासन द्वारा चलाईं जा रहीं महत्वाकांक्षी योजनाओं में सरपंच सचिव द्वारा जमकर भृष्टाचार किया जा रहा है। मामला ग्राम पंचायत बरेली का है जहां पर जीते-जी सरपंच और सचिव
ग्रामवासियों को नरक का अहसास करा रहे है और इनके
द्वारा गांव में साफ-सफाई नहीं करवाई गई। रोजगार गारंटी योजना में मजदुरो की मस्टल रोल में फर्जी हाजरी लगाकर सरपंच सचिव द्वारा राशि आहरित कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिना काम के राशि आहरित करने के बाद भी गांव की ऐसी दुर्दशा सचिव ने बनाकर रखी है और कई-कई माह तक सफाई नहीं करवाई जाती है, जबकि इस मद का पैसा बराबर आहरित किया जा रहा है।
जो स्थितियों बरेली गांव में निर्मित हुई है वह एक-दो माह में नहीं हुई बल्कि ये कई वर्षों से चल रहा है। ग्रामवासियों ने बताया कि बरेली सरपंच, सचिव की मिलीभगत से बिना निर्माण कार्य कराए फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरित कर रहे है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि सफाई के नाम पर राशि लगातार आहरित की जा रहीं हैं लेकिन सफाई के आभाव में गाँव में जगह जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जबकि पंचायत पोर्टल में संपूर्ण राशि के बिल फर्जी वेडरों के माध्यम से लगवाये जा रहे हैं।



