मध्य प्रदेश

बड़वारा विधायक ने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात कर क्षेत्रीय सड़क निर्माण कराने की मांग की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे ( सोनू ), योगेंद्र सिंह ठाकुर के साथ लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के निवास में जाकर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र में 2024 को आई बाढ़ से प्रभावित 17 गांव की सड़कों को पुन बनाने की मांग की है ।
बाढ़ के कारण 17 गांव की सड़कें पूरी तरह खराब हो गई थी।
साथ ही ग्राम सुनतरा से दशरमन मार्ग और सिलौंडी से अम्हेटा मार्ग बनाने के लिए पत्र सौंपा है । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के क्षेत्रीय दौरे में मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने विधायक को सिलौंडी से अम्हेटा मार्ग और सुनतरा से दशरमन मार्ग की जर्जर हालत की जानकारी देते हुए मार्ग निर्माण की बात की थी ।
सिलौंडी से नेगाईं पुल की भी क्षतिग्रस्त पुल को तुरंत नवीन पुल बनाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button