धार्मिक

जो भगवान का चिंतन करता है उसके हृदय में भगवान वास करते हैं: श्री वल्लभाचार्य

सरकार पचेर घाट धार्मिक तीर्थ स्थल पर संतों का समागम कुटी सरकार में संगीतमय श्री राम कथा का श्रद्धालु कर रहे रसपान
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । जिले का पावन पवित्र धार्मिक तीर्थ स्थल जो छतरपुर एवं टीकमगढ़ जिले के मध्य धशान नदी किनारे श्री श्री 1008 कुटी सरकार के नाम से तीर्थ स्थल है। यहां पर श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति प्राचीन स्थापित है इस मूर्ति के पीठाधीश्वर पंडित शाशवत तिवारी सोनू महाराज पीठाधीश्वर हैं जो पिछले 5 वर्षों से स्थिति स्थल पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं प्रत्येक मंगलवार को जनमानस की समस्याओं के दिए दरबार भी स्थापित किया जाता है ।
14 मई 2024 से 22 मई 2024 तक गौ भक्ति महोत्सव एवं सामाजिक महाकुंभ का आयोजन चल रहा है जिसमें अयोध्या धाम से पधारे श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से प्रतिदिन शाम को 4 बजे से 7 बजे तक कथा होती है वाराणसी उत्तर प्रदेश से विद्वान आचार्य यज्ञाचार्य पंडित दीपक पटेरिया जिनका जन्म स्थान ग्राम तेईया पनवाड़ी है उनके द्वारा विशाल महायज्ञ कराया जा रहा है जिसमें 21 यजमान परिवार सहित भाग ले रहे हैं अन्य जी मानव को यज्ञ हवन पूजन आरती करने की भी सुविधा प्रदान की गई है।
इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति को जोड़ना सनातन धर्म को आगे बढ़ना हिंदू परिवारों में धर्म की अलख जगाकर भौतिकवादी युग में परिवारों में सामाजिक संस्कृति संस्कारों को स्थापित करने के लिए धार्मिक आयोजन विशाल स्तर पर हो रहा है जिसमें हजारों लोग प्रतिदिन भाग ले रहे इस कार्यक्रम में चार बेटियों का विवाह भगवान के विवाह महोत्सव की दौरान किया गया ।22 तारीख को विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button