क्राइममध्य प्रदेश

रेंजर अरविंद अहिरवार पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम की कार्यबाई पर उठे सवाल !

फरियादी शकील अहमद से फर्नीचर परवाह और सत्यापन के लिए मांगी थी दस हजार की रिश्वत

रायसेन। भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को जिले के बेगमगंज वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रेंजर अरविंद अहिरवार ने शकील अहमद नामक व्यक्ति से उसके फर्नीचर के परिवहन के परिवहन करने और सत्यापन के लिए ₹10000 के रिश्वत मांगी थी। अपने निवास पर वह ₹5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए।फरियादी शकील ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत लोकायुक्त पुलिस भोपाल को की थी जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रेंजर अरविंद अहिरवार को संगे हाथों गिरफ्तार किया।लोकायुक्त के फ़रियादी शकील पठान की शिकायत पर लोकायुक्त ने की कार्रवाई।ज्ञातव्य हो कि वन माफिया रहे शकील अहमद पर इन्ही रेंजर अरविंद अहिरवार ने की थी जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई।महज़ 6 महीने पहले ही लाखों रुपए की सागौन की लकड़ी का पकड़ा था बड़ा जखीरा।कुछ दिन पहले ही रेंजर अरविंद अहिरवार ने की थी शकील अहमद की थाने में शिकायत।घर पर आकर पत्नी और बच्चों को परेशान कर फर्जी रिश्वत मामले में झूठा फसाने कि की थी शिकायत।अरविंद अहिरवार को शकील अहमद पर पहले से ही झूठी शिकायत कराकर कार्यबाही कराने का शक था इसलिए ही उन्होंने पुलिस ओर वन विभाग के अधिकारियों से थी शिकायत।जिले में पहली बार लोकायुक्त की टीम की कार्रवाई पर उठे सवाल।क्या लोकायुक्त टीम की मिली भगत से फंसाया गया ईमानदार रेंजर अरविन्द अहिरवार को।

Oplus_16908288

Related Articles

Back to top button