सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का नगर में सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम
सिलवानी। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित किया गया, जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी का परीक्षा परिणाम नगर में सर्वश्रेष्ठ रहा । विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा हायर सेकंडरी (12वीं) की बहन नियति नेमा गणित संकाय 94.2% भैया मोहित साहू बायो संकाय 92.6% कक्षा हाईस्कूल (10 बी) की बहन शिवा राजपुरोहित 95.2% भैया दिव्यांश मिश्रा 95 % अंक प्राप्त किये, का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इसमें इन भैया बहनों के माता-पिता भी उपस्थित रहे। अभिभावकों द्वारा विद्यालय के परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार के साथ सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं बेहतर परीक्षा परिणाम शिशु मंदिरों द्वारा दिए जाते हैं। कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में बहिन नियति नेमा 94.2 %, भैया मोहित साहू 92.6 % तथा कपिल मेहरा 88 % अंक प्राप्त किये। इसी क्रम में कक्षा दसवीं में बहन शिवा राजपुरोहित 95.2 % , भैया दिव्यांश मिश्रा 95 % , बहिन भूमि रघुवंशी 90.4 %, भैया राहुल राय 90.4%, एवम बहिन मानसी राय ने 90% अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने परिवार को गौरवान्वित किया।
हाईस्कूल परीक्षा (दसवीं) में 40 में से 36 उत्तीर्ण हुए जिनमे 34 प्रथम श्रेणी, 2 द्वितीय श्रेणी तथा हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (12वीं) में 43 में से 39 उत्तीर्ण हुए जिनमे 35 प्रथम श्रेणी, 4 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।



