पुलिस ने दो पेटी अवैध शराब जप्त की दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी पथरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगर पुलिस ने हिंडोरिया चौराहे पर एक अल्टो कार में ले जा रही दो पेटी अवैध शराब जप्त की।
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जगेत ने बताया कि 7 दिसंबर की रात्रि में सूचना मिली कि एक ऑटो कार न. एमपी 49 सी 3706 में अवैध शराब जा रही है, पुलिस द्वारा घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और दो पेटी देसी शराब जप्त की जिसकी कीमत 5000 रूपये है. कुल मशरूका ऑल्टो गाड़ी सहित एक लाख पांच हजार रुपए है. पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट 34 (2) का मामला पंजीवट किया गया, मौके पर दो आरोपी महेश राय एवं शुभम राय को गिरफतार किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक महेंद्र कुमार जगेत, प्रधान आरक्षक अभिषेक चौबे, प्रदीप जोशी, आरक्षक प्रशांत दुबे, महेंद्र कुमार, बाबू सिंह आदि की भूमिका रही।



