मध्य प्रदेश

सिलौंडी मुख्य मार्ग पर जाम से लोग परेशान

दुकानों का सामान सड़क तक फैलाने और वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग के कारण बिगड़ रही यातायात व्यवस्था
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान*। सिलौंडी मुख्य मार्ग पर इन दिनों जाम की समस्या लगातार बनी हुई है । सड़क किनारे कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों का सामान सड़क तक फैलाए जाने तथा बीच सड़क पर घंटों तक वाहन खड़े कर सामान की लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है ।
मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण वाहन चालकों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों और सड़क तक फैले सामान के कारण मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे कई बार वाहनों की लंबी कतार लग जाती है । वहीं, ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है ।
स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा सामान सड़क तक फैलाने और दिन के समय मुख्य मार्ग पर वाहनों से लोडिंग-अनलोडिंग किए जाने पर नियंत्रण जरूरी है । लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा दिन के समय सड़क पर वाहन खड़ा कर लोडिंग-अनलोडिंग करने पर रोक लगाई जाए, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आम लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके ।

Related Articles

Back to top button