मध्य प्रदेश

ऑल इंडिया यूथ कराटे चैम्पियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट दर्शिता बागरी का सिलौंडी में स्वागत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ऑल इंडिया यूथ कराटे चैम्पियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर ग्राम तिलमन सहित सिलौंडी क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली होनहार बेटी दर्शिता बागरी, पिता मनोज बागरी, के प्रथम ग्राम आगमन पर सिलौंडी बस स्टैंड में भव्य स्वागत किया गया ।
दर्शिता की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। बस स्टैंड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पुष्पमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । उपस्थित लोगों ने कहा कि दर्शिता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है । उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है ।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, भाजपा जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय, खमरिया बागरी सरपंच अनिल सिंह बागरी, डॉ. मनमोहन राय, रमेश राय, जीवन लाल बागरी, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, तुलसीराम नामदेव, उर्मिला कुलस्ते, गणेश बागरी, सौरभ दुबे, धन्नू सेन, विजय बागरी एवं सुरेश अवस्थी सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे ।
सभी ने दर्शिता बागरी की शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत कर खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Back to top button