मां नर्मदा मिशन के संस्थापक भैया जी सरकार का मंगलवार को साईंखेड़ा नगर आगमन
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । श्री श्री 1008 श्री दादाजी धूनी वालों के अनुयाई मां नर्मदा मिशन के संस्थापक भैया जी सरकार का मंगलवार को साईंखेड़ा नगर अल्प प्रवास हुआ इसके तहत दादाजी धूनी वालों के दरबार में जाकर पूजन अर्चन की इसके पश्चात नगर का ऐतिहासिक सरोवर नरहरी नंद चांदनी चौक तट पर जाकर भगवान शिव एवं नरहरि नंद सरोवर की पूजन अर्चन कर आरती की इस अवसर पर नगर के दादा भक्त उपस्थित रहे। भैया जी सरकार के साथ दादाभक्त जनों ने दादा दरबार गढ़ी में दादाजी धूनीवाले का पूजन अर्चन एवं कीर्तन किया एवं इसके पश्चात स्वामी नहरियानंद सरोबर तट स्थित शिवमंदिर पहुँचकर दीपयज्ञ कर आरती का आयोजन किया इसके पश्चात सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से वार्तालाप की एवं साईंखेड़ा वासियों से एक परिवार के रूप में एक होकर धार्मिक स्थानों की सुरक्षा एवं दादा जी धूनी वालों के पदचिन्हों पर आगे बढ़ने की बात कही इसी से नगर में खुशहाली आयगी एवं आमजनभावना की आवाज़ बनकर अपार क्षेत्री जन समर्थन के सहयोग से सरोबर के जीर्णोद्धार के रूप में सेवा के लिए तत्पर स्वामी नरहरियानंद जीर्णोद्धार समिति सदस्यों ने सरोवर के जीर्णोद्धार संबंधी कानूनी व सामाजिक जानकारी भैया जी सरकार को दी एवं इस पुनीत कार्य में आपके सहयोग का अनुरोध किया।



