विधायक निधि से 27 टैंकरो का वितरण कर 35 हितग्राहियों को सौंपे विधायक स्वेच़्छानुदान सहायता राशि के चेक
हमारी संस्कृति ही जल संस्कृति है। प्राचीन काल से ही जल के महत्व को बताया जा रहा है : रामपाल सिंह
सिलवानी। नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने आए विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत डाबरी, बर्धा, बेरुआ, देवरी मढिय़ा, बेगवा कलां, कस्बा बम्होरी पहेरिया, सेमराखास, गुप्ती हमीरपुर, सियरमऊ, पौनार, हिनोतिया, खमारिया खुर्द, वीकलपुर, हतोड़ा तथा देवरी हथनापुर को विधायक निधि से प्रदत्त 4 हजार 5 सौ लीटर क्षमता वाले पानी के टैंकरो का वितरण 27 ग्राम पंचायतो को किया । तथा 35 हितग्राहियो को विधायक स्वेच़्छानुदान सहायता राशि के चेक का वितरण भी किया ।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में में आयोजित कार्यक्रम को सबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि गांवो में पानी की समस्या ना होने दी जाएगी । इसके लिए ग्राम पंचायतो को पानी के टैंकरो का वितरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक पानी पहुचाने का कार्य केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा किया जा रहा हैं। जलाभिषेक अभियान चला कर प्राचीन जल स्त्रोतो को संबारा जा रहा है। हमारी संस्कृति ही जल संस्कृति है। प्राचीन काल से ही जल के महत्व को बताया जा रहा है। भारतीय संस्कृति में तालाब अभिन्न अंग रहे हैं। कुॅए, बावड़ी आदि हमेशा से ही महत्वूर्ण रहे हैं। इनके माध्यम से जल का संरक्षण होता है और हमारे लिए भी पानी बचता है।
विधायक ने कहा कि एक ही घर मे रहने वाले परिवारों को जमीन का पट्टा देकर उन्हें भी आवास का मालिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना काल के बिजली बिलों की 6 हज़ार करोड़ से अधिक की राशि माफ कर नागरिको को राहत दी गई साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा, आवास, खाद्यान्न सभी का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने नेतृत्व में मध्यप्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
स्वेच्छानुदान सहायता राशि के चेको का किया वितरण
नगर के विश्राम गृह में संक्षिप्त काय्रक्रम में विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने करीब 35 हितग्राहियों को विधायक स्वेच्छानुदान सहायता राशि के चेको का भी वितरण किया। इस मौके पर पूर्व जनपद अध्यक्ष तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, गिरजीस चौरसिया, पंडित ओमकार शर्मा, विष्णु रावत, श्याम साहू, जयबाबू जैन सहित ग्रामीण, भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।




