मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव पर व्यौहार मुहल्ला में भंडारे का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ब्यौहार मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में 1 अप्रैल बुधवार को प्रातः 9 बजे से अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ होगा । इसके पश्चात 2 अप्रल गुरुवार को प्रातः 11 बजे विधि-विधान से हवन उपरांत दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन स्थल हनुमान मंदिर, ब्यौहार मोहल्ला, उमरियापान ।
कार्यक्रम के आयोजक सरपंच अटल ब्यौहार एवं समस्त ब्यौहार परिवार ने नगर के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें तथा धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button