मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी मंडल ढीमरखेडा त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यक्र्म सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीस चौरसिया
उमरियापान l
प्रदेश नेत्रत्व के निर्देशानुसार त्रिदेव कार्यशाला का प्रशिक्षण वर्ग ढीमरखेडा में सम्पन्न हुआ l प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिये गए कार्यक्रमों का व्यवस्थित रुप से संचालन एवं प्रशिक्षण मे आये हुये समस्त अपेक्षित कार्यकर्ताओं के बीच मे हुआ जिसमें सर्वप्रथम मंचासीन अतिथिओ द्वारा भारत माता, डा़ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल जी के तैल चित्र पर माल्यर्पण कर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । कार्यक्रम की प्रस्तावना ढीमरखेडा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंंह के द्वारा रखा गया ।
तत्पश्चात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व मंडल ढीमरखेडा के प्रभारी सुरेश राय ने कार्यकर्ताओं का भौतिक सत्यापन करने के पश्चात भाजपा की रीति नीति और पार्टी का विचार व्यवहार की सूक्ष्म जानकारी सभी के सामने रखी उसके बाद प्रमुख प्रशिक्षक पूर्व मंडल अध्यक्ष सिलौंडी किशन राय द्वारा बूथ अध्यक्ष महामंत्री बी एल ए को उनके द्वारा करणी कार्य और पार्टी हर बूथ तक कैसे मजबूत हो उसका सूक्ष्मता से प्रकाश डाला और कैसे उसका क्रियान्वयन हो प्रारूप में 22 सूत्रीय बातों का विश्लेषण बहुत ही सरलता से कार्यकर्ताओं तक रखा l जिसमें आगामी समय मे आने वाले कार्यो में किया जा सके। कार्यक्रम में आई टी सेल के संयोजक अज्जु सोनी द्वारा भी प्रशिक्षण देकर डिजिटल कार्य को कैसे करना है उसकी जानकारी प्रदान की गई इसके पश्चात भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा देवी द्धारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तत्पश्चात् विधानसभा बडवारा के पूर्व विधायक व मंत्री मोती कश्यप द्धारा बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूत करने की बात रखी l पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया द्धारा सक्षिप्त मे उद्बोधन एवं कार्यकर्ताओ की आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया द्धारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्र्म में मंडल ढीमरखेडा के समस्त कार्यकर्ताओ की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button